जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत स्थित करेह नदी के बरियाही घाट पर निर्मित रिंग बांध का भ्रमण किया

आज दिनांक 12.06.2021 को जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत स्थित करेह नदी के बरियाही घाट पर निर्मित रिंग बांध का भ्रमण किया गया।

postfact


अपर समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, बाढ़ प्रबंधन, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त बांध का भ्रमण किया जाना संभावित है।

1. संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर हेलीपैड के निर्माण, बैरिकेडींग, विधि व्यवस्था के बिंदु को चिन्हित करना, आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

2. उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी पदाधिकारियों/कर्मियों/मजदूरों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश पीएचसी प्रभारी को दिया गया। 

3. कार्यक्रम के दौरान यातायात हेतु अतिरिक्त रूट प्लान तैयार करने एवं एंट्री/एग्जिट बिंदुओं पर उसे प्रदर्शित करने का निदेश दिया गया।

धन्यवाद।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post