आज दिनांक 29 अप्रैल 2021 को जिलाधिकारी समस्तीपुर, श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, श्री मानवजीत सिंह ढिल्लों की संयुक्त अध्यक्षता में कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव हेतु वीसी के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, एवं अन्य उपस्थित थे।
वी0सी0 के माध्यम से बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:-
1. सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया की वह कोविड संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने के लिए सरकार से प्राप्त नये गाईड लाईन को सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।
2. गृह विभाग द्वारा निर्गत आदेश का अक्षरशः संबंधित पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।
3. सभी पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने क्षेत्रों में आज से ही निरंतर भ्रमण करेंगे एवं गृह विभाग द्वारा निर्गत निदेशों का माइकिंग के द्वारा सभी लोगों को जानकारी देते हुए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।
धन्यवाद।
आज दिनांक 02.05.2021 को जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में Covid19 संक्रमण को रोकने के मद्देनजर किए जा रहे कार्यों यथा टीकाकरण, टेस्टिंग, कोविड केयर सेंटर, डीसीएचसी, एंबुलेंस प्रबंधन, कंट्रोल रूम, सैनीटाइजेशन, आदि की समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम समस्तीपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर, डीसीएचसी एएनएम स्कूल रोसरा और डीसीएचसी समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में कार्य करने से इनकार करने वाले एवं योगदान नहीं करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों, फार्मासिस्ट, कर्मियों को *तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है।*
कार्य करने से इनकार/योगदान नहीं करने वालों की विवरणी:
कंट्रोल रूम समस्तीपुर में 1 फार्मासिस्ट,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में 1 दंत चिकित्सक क्यूएमआरटी,
डीसीएचसी एएनएम स्कूल रोसरा में 6 चिकित्सा पदाधिकारी और 2 फार्मासिस्ट,
डीसीएचसी समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में 1 मलेरिया निरीक्षक और 5 कर्मी।
धन्यवाद।
Harrah's Reno Casino & Hotel | Dr. Maryland
ردحذفGet ready to play 대전광역 출장안마 the latest slot games, 충청남도 출장마사지 table games and more at the Harrah's Reno Casino & Hotel. Featuring an 계룡 출장샵 indoor pool, 구미 출장안마 an indoor 안양 출장샵