दिनांक-18/05/2021 को जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में Covid19 के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर किए जा रहे कार्यों (यथा टेस्टिंग, टीकाकरण, सैनिटाइजेशन, चाइल्ड डीसीएचसी) की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण), सिविल सर्जन समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निदेश दिए गए:
1. कोविड-19 टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीयों को एवं डीसीएचसी प्रभारी पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
2. कोविड-19 से मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र उनके परिजन को विधिवत रूप से देने हेतु सभी डी0सी0एच0सी0 एवं सभी पी0एच0सी0 के प्रभारी पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
3. सभी डी0सी0एच0सी0 एवं कोविड केयर सेंटर में वेन्टीलेटर चालू करने का निदेश दिया गया।
4. जिले के सभी पंचायतों में 10 बेड एवं 10 ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता वाले कोविड केयर सेंटर बनाने का निदेश दिया गया।
साथ हीं स्वास्थ्य से संबंधित अन्य सभी उपकरण तैयार अवस्था में रखने का निदेश दिया गया।
5. Home Isolation में रह रहे कोविड19 मरीजों के अनुश्रवण के लिए बिहार सरकार द्वारा HIT APP लॉन्च किया गया है, जिसे जिले के सभी ANM को अपने मोबाईल में इंस्टॉल करने का निदेश दिया गया।
6. सदर अस्पताल में PICU का निर्माण हो रहा है, उसे 10 दिनों के अंदर चालू करने का निर्देश जिला योजना पदाधिकारी को दिया गया।
7. बच्चों के लिए डी0सी0एच0सी0 हेतु स्थलों का चयन करने का निर्देश भी दिया गया।
8. चाइल्ड केयर की तैयारी पंचायत स्तर पर एवं (Paediatric Mask) चाइल्ड मास्क मंगवाने का आदेश दिया गया है एवं बच्चों की देखरेख एवं निगरानी के लिए एक स्वास्थ्य टीम का भी गठन करने का आदेश दिया गया।
धन्यवाद।